रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर के जवान हरिलाल नाग ने अपने घर में अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हरिलाल नाग धनोरा थाने में तैनात थे और यह घटना उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के बारदा गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, जवान हरिलाल ने रात में सोते समय अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जवान की मौत से परिवार में शोक की लहर है, और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

कुछ समय पहले एसएसबी जवान ने भी की थी आत्महत्या

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले कांकेर जिले के नक्सल क्षेत्र में तैनात एसएसबी जवान राकेश कुमार ने भी अपने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। राकेश मेरठ के निवासी थे और कोसरोंडा स्थित 33 बटालियन कैंप में तैनात थे। आत्महत्या का कारण उस समय भी स्पष्ट नहीं हो सका था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।