टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। भारत ब्राडबैंड नेटवर्क के जीएम ने ऑन ड्यूटी दफ्तर में फांसी लगा लगी है। BBNL के छत्तीसगढ़ इंचार्ज सतीश साहू ने अपने ऑफिस में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।

मोहनगर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इधर पुलिस भी कुछ कहने से बचती नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार वे रायपुर बीएसएनएल में पदस्थ थे। भिलाई रिसाली के छाया गार्डन के पास उनका निवास है। यहीं नहीं रविवार की शाम से वह घर भी नहीं लौटे थे। जिसके कारण उनके परिजनों ने सोमवार की सुबह उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज कराई थी।

जिसके बाद बीएसएनएल के दुर्ग सर्किट हाउस के पास स्थित ऑफिस पहुंच कर तलाश शुरू की तो उनकी लाश ऑफिस में मिली। उनके आत्महत्या करने के कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस हर एंगल से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।

See also  ग्राम पंचायत का कुछ इस तरह होता है नजारा, नशे की हालत में पड़ा रहता है सचिव, लोग उसके होश में आने का करते हैं इंतजार..!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।