भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुजरात रवाना हो गए है। गुजरात रवानगी से पहले सीएम बघेल ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कई मुद्दों पर चर्चा की और बताया कि आज राहुल गांधी की सूरत में पेशी वही जा रहे हैं, और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वहां जाएंगे।

बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ आज गुजरात के सूरत स्थित सत्र अदालत में अपील दाखिल करेंगे। बता दें कि अपील दायर करते वक्त राहुल खुद अदालत में मौजूद रहेंगे

सीएम बघेल ने एयरपोर्ट पर कहा भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली भाजपा को अपना हिसाब देना चाहिए। अडानी के मामले में केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। अडानी के मामले में प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं ? राहुल गांधी मामले में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा सूरत जा रहे हैं। राहुल जी कोर्ट में अपील करेंगे। भाजपा के हुड़दंग मचाने के आरोप पर कहा हुड़दंग भाजपा के लोग मचा रहे हैं। बंगाल-बिहार, यूपी में किसने हुड़दंग मचाया है ? मेरे सूरत जाने से कोर्ट पर क्या दबाव पड़ेगा ?

See also  CG News : धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त, बनाए गए 182 उपार्जन केन्द्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल, गहलोत और प्रियंका गांधी के सूरत पहुंचने मामले में संबित पात्रा के निशाना साधने पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार करते हुए कहा हम अपने नेता के साथ हैं। हुड़दंग भाजपा वाले मचा रहे हैं। अभी बंगाल और बिहार में मचा रहे हैं। यहां नारायणपुर में क्या हुआ? इनकी ट्रेनिंग ही दंगा फैलाने की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।