रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित होने वाली ट्रेनों के लगातार रद्द रहने से छत्तीसगढ़ के यात्री हलाकान हैं। आए दिन बिलासपुर, रायपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है। जिसके कारण यात्री परेशान रहते हैं।

अब इस बीच खबर आ रही है कि एक बार फिर 27 ट्रनों को रद्द कर दिया गया है। रेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर–दुर्ग सेक्शन में सरोना और कुम्हारी के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग और अन्य अपग्रेडेशन कार्य दिनांक 20 अप्रैल 2024 को 21.00 बजे से दिनांक 21 अप्रैल, 2024 को 06.00 बजे तक 09 घंटे का नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

(1) गाड़ी संख्या 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर रायपुर से दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर दुर्ग से दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

See also  रेलवे के पार्सल ऑफिस में लगी भीषण आग, कीमती सामन जलकर हुए खाक

(3) गाड़ी संख्या 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(5) गाड़ी संख्या 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(6) गाड़ी संख्या 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(8) गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(09) गाड़ी संख्या 08725 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(10) गाड़ी संख्या 08726 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(11) गाड़ी संख्या 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(12) गाड़ी संख्या 08723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

See also  सुप्रीम कोर्ट से ईडी को लगा बड़ा झटका : CG शराब घोटाले मामले की जांच पर SC ने लगाई रोक

(13) गाड़ी संख्या 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(14) गाड़ी संख्या 08729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी

(15) गाड़ी संख्या 08730 डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(16) गाड़ी संख्या 08267 रायपुर -नेताजी सुभाष चंद्र बोष इतवारी मेमू पैसेंजर दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(17) गाड़ी संख्या 08268 नेताजी सुभाष चंद्र बोष इतवारी- रायपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 21 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(18) गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर -नेताजी सुभाष चंद्र बोष इतवारी मेमू पैसेंजर दिनांक 19 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

(19) गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोष इतवारी- टाटानगर मेमू पैसेंजर दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रद्द रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।