Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के ग्राम बिरनपुर में हालात अब भी बेकाबू है। सांप्रदायिक विवाद में युवक की मौत के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया है। उपद्रवियों ने एक घर को आग के हवाले कर दिया है। जिससे घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है।

इस जोरदार ब्लास्ट के साथ पूरा इलाका दहल चुका है। इस दौरान IG आनंद छाबड़ा कमान ने संभाली और उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस की मौजूदगी में फ़ायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में सफलता मिली।

बता दें कि, बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बिरनपुर में हुए सांप्रदायिक विवाद में युवक की मौत के विरोध में विहिप ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया। भाजपा ने भी इसका समर्थन किया है। वहीं बिरनपुर में हुई घटना के बाद बेमेतरा जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है। बिरनपुर गांव में 5 जिलों से 800 जवानों की तैनाती की गई है। गांव पहुंचने से 10 किलोमीटर पहले पुलिस ने बैरिकेट्स लगा दिए हैं।

See also  बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड में हुई नियुक्तियां, जारी की गई अधिसूचना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।