Bemetara Violence News: हेट स्पीच मामले में भाजयुमो नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में किया गया है।

मिली जानकारी के भाजयुमो के नेता का नाम शुभंकर द्विवेदी है। उनके खिलाफ शिकायत है कि भाजयुमो नेता शुभंकर द्विवेदी ने बिरनपुर गांव में हुए घटना को लेकर अपने फेसबुक आईडी में एक जलते हुए घर का वीडियो शेयर किया था। साथ ही आक्रोशित और भड़काउ कंटेट लिखा था।

पुलिस ने युवा नेता के खिलाफ लोक परिशांति पर विपरित प्रभाव डालने आमजन के वैमनस्य आक्रोश उत्पन्न करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में धारा 153 ए, 505 2 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

इस मामले में शिकायत कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने की थी। उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना को और बढ़ाने और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने, लोगों को भड़काने लिए भाजपा नेताओं द्वारा हेट स्पीच और भड़काने वाले पोस्ट किए जा रहे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।