टीआरपी डेस्क। महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने के मामले में बोड़ला के प्रभारी BEO दयाल सिंह को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि बीईओ का मूल पद व्याख्याता का है। पिछले दिनों विकासखंड शिक्षा कार्यालय में महिला स्टाफ से बदसलूकी का मामला सामने आया था।

बोड़ला बीईओ दयाल सिंह के खिलाफ थाने में एफआईआर हुई थी। मामले में थाना तलब कर बीईओ श्री सिंह की गिरफ्तारी हुई, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें रिहा भी कर दिया गया था। इतना ही नहीं इस खबर को प्रकाशित किए जाने पर बीईओ ने पत्रकारों को भी धमकी दे दी थी।

मामले में विभागीय स्तर पर शिकायत के बाद जांच करायी गयी थी, जिसके बाद डीपीआई ने प्रभारी बीईओ दयाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दयाल सिंह की जांच एसडीएम बोड़ला और डीईओ कबीरधाम की तरफ से करायी गयी थी, जिसमें बीईओ को दोषी माना गया था। सस्पेंशन पीरियड में बीईओ को डीईओ कार्यालय कबीरधाम में पोस्टेड किया गयाहै।

See also  संसद में भाजपा अध्यक्ष ने उठाया भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या का मुद्दा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।