रायपुर। श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर, रायपुर के युवाओं की समिति द्वारा एक शानदार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव में भजन संध्या और आतिशबाजी कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन शाम 7 बजे से 10 बजे तक राम मंदिर के सामने, राम मंदिर पार्किंग , वि.आई.पी. रोड चौक में होगा।

भव्य आतिशबाजी तथा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन मशहूर गायिका स्वस्ति मेहुल (राम आएंगे फ़ेम) प्रस्तुत करेंगी। गायिका स्वस्ति मेहुल ने कुछ समय पहले राम आयेंगे भजन गाया है जिसको माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने ट्विटर हैन्डल पर साझा किया है।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, माननीय विधानसभा अध्यक्ष, माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय, माननीय संस्कृति मंत्री तथा अन्य मंत्रीगण एवं विधायक गणों को आमंत्रित किया जा रहा है ।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आयोजन समिति इस उत्सव को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकों का आयोजन कर रही है। इस उत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी हो रही है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में युवाओं की एक टीम रात दिन मेहनत कर रही है।

See also  ओडिशा से यूपी लग्जरी कार और बाइक में 4 लाख का गांजा तस्करी करते 4 तस्कर गिरफ्तार

सभी श्रद्धालुओं को इस शानदार उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आप सभी का हार्दिक स्वागत है। इस भव्य कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने क लिए छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।