भानुप्रतापपुर उपचुनाव सावित्री मंडावी आगे, दूसरे नंबर पर अकबर राम कोर्राम, ब्रम्हानंद नेता चल रहे हैं पीछे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव में मतो की गिनती आरंभ हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दूसरे राउंड में कांग्रेस की सावित्री मंडावी आगे चल रही हैं।

पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को कुल कांग्रेस-5812, भाजपा- 2821, आदिवासी समाज-3339 को वोट मिले हैं।

396 डाक मतपत्रों की गिनती के बाद EVM की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 2473 वोटों से आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम चल रहे हैं उन्हें 2143 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 1331 मत मिले हैं। वहीं 414 वोट नोटा को मिले हैं। पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को कुल कांग्रेस-5812, भाजपा- 2821, आदिवासी समाज-3339 को वोट मिले हैं। बता दें कि मतदान प्रतिशत 71.74 % रहा।

14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग होगी। सुबह सुरक्षाबलों के साथ मत पेटियां गिनती के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर भेजी गई थी। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है।

See also  CG News: अब 7 दिन के अंदर मिलेगी राजस्व अभिलेखों की नकल, अधिसूचना जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।