भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के 250 पेट्रोल टैंकर के पहिये थामे, हड़ताल शुरू
भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के 250 पेट्रोल टैंकर के पहिये थामे, हड़ताल शुरू

विशेष संवादाता, रायपुर
भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन लखौली द्वारा हड़ताल का एलान किया गया है। एसोसिएशन के ओम प्रकश गुप्ता ने बता है कि 28 ट्रांसपोर्टर हड़ताल में शामिल हैं। इस तरह हड़ताल की वजह से करीब 250 पेट्रोल टैंकर के पहिये थमे रहेंगे। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन से परिवहन रेट में कमी से ट्रांस्पोटर नाराज हैं। अगले 5 साल के नए रेट को लेकर सभी में नाराजगी है। पिछली बार से 40% कम में ट्रांस्पोट करने को कहा जा रहा है। मजबूरन भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के पेट्रोल पम्पो में सप्लाई प्रभावित होगी। ट्रांस्पोटर की हड़ताल से पेट्रोल डीजल की आपूर्ति बाधित होने से दिक्कत होगी। रायपुर से लगे लखौली में ट्रांस्पोटर का जमावड़ा है और सभी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर अड़े हैं।

See also  Accident : पीछे दौड़ रहे कुत्ते से बचने नाबालिग ने तेज की स्कूटी की रफ़्तार, अनियंत्रित होकर फिसली, एक की मौत, देखें दर्दनाक Video…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।