टीएस सिंहदेव
टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत में गरीबी को दोगुना कर दिया है। उन्होंने देश में बढ़ती गरीबी के लिये भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

टीएस सिंहदेव ने कहा, पिछले 7 वर्षों में भाजपा सरकार ने 7.5 करोड़ लोगों को गरीबी में ढकेल दिया है। मध्यम वर्ग में 3.2 करोड़ तक की कमी हुई है। उन्होंने कहा, इस गिरावट का मूल कारण भाजपा सरकार में गरीबों के प्रति सहानुभूति की कमी है। हमने इसे कई मौकों पर देखा है। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के विचार की भाजपा ने पहले हंसी उड़ाई थी। लेकिन जब केंद्र सरकार रोजगार सृजन के लिये हाथ-पांव मार रही थी तो इसी क्रांतिकारी योजना में उसने अंतिम सहारा पाया। टीएस सिंहदेव ने कहा, कुल मिलाकर तथ्य यह है कि भाजपा सरकार चलाने के लिए अयोग्य है। इस बारे में उनका इन्कार इसे और भी खतरनाक बनाता है।

See also  Bankipur by-election: बांकीपुर उपचुनाव की बड़ी खबर, RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 2025 चुनाव में दूसरे नंबर पर थीं

विपक्ष की अनदेखी भारी पड़ी

टीएस सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष की लगातार चेतावनी के बावजूद केंद्र सरकार ने अपनी अज्ञानता जारी रखी। अब बढ़ी गरीबी के रूप में परिणाम सबके सामने हैं। इसके उलट कांग्रेस की सरकार ने लाखों गरीबों को एक मानक जीवनशैली देने के लिए अथक प्रयास किया है।

भारत में 3.2 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग की सीमा से हुए बाहर

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की यह बयान हाल ही में जारी पियू रिसर्च सेंटर की एक स्टडी रिपोर्ट पर आधारित था। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल दुनिया भर में गरीबाें की संख्या में इजाफा हुआ है। भारत में 3.2 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग की सीमा से बाहर हो गये हैं। 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब दुनिया में मध्य वर्ग की आबादी में ऐसी गिरावट आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।