Bhatapara SP Bhavna Gupta launching QR code feedback system for police stations.

बलौदाबाजार। भाटापारा जिले की पुलिस कप्तान भावना गुप्ता अब थानों और पुलिस चौकियों की कार्यप्रणाली पर सीधे नजर रखेंगी। प्रयास अभियान के तहत जिले के सभी थानों में QR कोड लगाए जा रहे हैं, जिसके जरिए आम जनता पुलिस के व्यवहार और कार्रवाई पर अपना सीधा फीडबैक दे सकेगी।

अक्सर ग्रामीण इलाकों में फरियादियों को थाने में पुलिस के व्यवहार या देरी से जुड़ी शिकायतें रहती हैं। इस नई व्यवस्था से जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम होगी। अब किसी भी थानेदार या सिपाही की मनमानी की जानकारी सीधे एसपी (SP) तक पहुंच जाएगी, जिससे पुलिसिंग में पारदर्शिता आएगी।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आज इस अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य पुलिस स्टाफ की कार्यक्षमता बढ़ाना और थाना स्तर पर कमियों को दूर करना है। क्यूआर कोड के माध्यम से मिलने वाले सुझावों से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की नई गाइड लाइन: दो दिन के लिए नए रैपिड एंटीबॉडी परीक्षण के इस्तेमाल पर रोक

थानों में आने वाले आगंतुक अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई, पुलिस के बर्ताव और संतुष्टि के स्तर को फॉर्म में भरेंगे। इस डेटा का सुपरविजन खुद एसपी भावना गुप्ता अपनी विशेष टीम के माध्यम से करेंगी। फीडबैक के आधार पर संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।