भिलाई। भिलाई के बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते गुरुवार को बॉयज हॉस्टल में एक लड़की की एंट्री से मचे बवाल के बाद पुलिस ने 29 छात्रों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।

जबकि, बलवे में शामिल अन्य छात्रों की शिनाख्ती कराई जा रही है। पुलिस ने 8 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने ज्यादातर छात्र हॉस्टल से फरार हो गए हैं। उनकी तलाशी के लिए दो टीमों का गठन किया है।

पुलिस ने ठेकेदार और हॉस्टल वार्डन की शिकायत पर 29 छात्रों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसआई एनु देवांगन ने बताया कि ठेकेदार रंजन कंडे की शिकायत पर अभिषेक,नितेष सिंह, आशीष पाल और वार्डन मौसम शर्मा की शिकायत पर युवराज महरा, साई कुमार, अंकुर पाण्डे और मयंक सिन्हा समेत 29 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले सेकेंड ईयर के छात्र अंकुर, साहिल, युवताज व फोर्थ इयर के छात्र आशीष, नितेश समेत सुराना के महावीर, अक्षत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब भी सस्पेंस बना हुआ है साय केबिनेट में मंत्रियों को विभाग का बंटवारा

पुलिस पूछताछ में कॉलेज के सीनियर छात्र ने कबूल किया है कि उसकी प्रेमिका पर जूनियर छात्र ने कमेंट्स किया था। इसके बाद सीनियर छात्र ने प्रेमिका को साथ ले जाकर जूनियर को थप्पड़ जड़वा दिया था।

इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रेमिका पहले जूनियर की गर्लर्फ्रेंड थी। बाद में सीनियर छात्र से प्रेमिका की दोस्ती हो गई थी। इस वजह से जूनियर छात्र ने उसकी प्रेमिका पर अश्लील कमेंट्स किए थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।