रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव की सुरक्षा चेकिंग के दौरान 27 लाख रुपए की नगदी बरामद की गई है। आरोपी कार चालक बिना किसी वैध दस्तावेज के बैग में नगदी लेकर जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस और एसएसटी टीम ने यह बड़ी रकम पकड़ी, और मामला अब आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव इलाके की है, जहां उपचुनाव को लेकर विशेष चेकिंग प्वाइंट स्थापित किया गया था। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते की मौजूदगी में चेकिंग के दौरान रिया कार (क्रमांक सीजी 08 एआर 8800) को रोका गया। कार की तलाशी में एक काले रंग के बैग में 27 लाख 10 हजार रुपए नगद पाए गए।

जब इस रकम के वैध दस्तावेज की मांग की गई, तो आरोपी कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। आचार संहिता के तहत नगदी रकम को जब्त कर लिया गया और आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया।

See also  तातापानी संक्रांति परब का सीएम विष्णु देव साय 14 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।