टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सूरजपुर जिले के डुमरिया गांव में पदस्थ पटवारी भानु सोनी को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पटवारी पर जमीन की चौहद्दी व नामांतरण की प्रक्रिया में घूस मांगने का आरोप है। शिकायत की पुष्टि होते ही ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा।

इधर, सरगुजा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उदयपुर में भी ACB ने छापा मारकर ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए लेखापाल के.पी. पांडेय और एक बाबू को गिरफ्तार किया है। दोनों पर अस्पताल स्टाफ से टीए बिल पास करने के बदले घूस मांगने का आरोप है।

अस्पताल कर्मियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB का अभियान तेज़ी से जारी है।

See also  कोरबा में बालको प्लांट के अंदर फिर हुआ खौफनाक हादसा, ग्राइंडर की चपेट में आया मजदूर, तीन उंगलियां कटी, मची चीख-पुकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।