ATTAIK
FILE PHOTO

सुकमा। सुरक्षा बलों ने आज नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नक्सली कमांडर हिड़मा को टार्गेट करके ये हमला किये जाने की खबर है और सर्जिकल स्ट्राइक की तरह इस कार्रवाई में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किये जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। वहीं शुरू में हिड़मा के घायल होने की खबर मिल रही थी, मगर अब उसकी मौत की सूचना सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि अब तक नहीं की है। इधर मुठभेड़ में आधा दर्जन जवानों के भी घायल होने की खबर भी आ रही है।

बताया जा रहा है कि नक्सली कमांडर हिड़मा को टारगेट में रखकर पुलिस ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। जब फोर्स जवाबी कार्रवाई कर रही थी, तो नक्सलियों ने हेलीकॉप्टर को घेरकर उस पर हमला किया। इससे हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से वह वहीं पर फंसकर खड़ा है। घायल जवानों को लाने के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर के पहुंचने का इंतजार किया गया। फ़िलहाल इस मुठभेड़ के संबंध में पुलिस का बयान सामने आने के बाद ही खबर की असलियत सामने आ सकेगी।

See also  बस्तर के रायकोट में दर्दनाक हादसा, साप्ताहिक बाजार जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 25 घायल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।