Big News

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को संसपेंड कर दिया गया है। बता दें कि अदिकारी पर आरोप है कि ठेकेदारों को जानकारी दिए बगैर ही मात्र 6 घंटे के लिए वह टेंडर खोला करते थे। इस दौरान अधिकारी अपने चहेतों को ठेका दे दिया करते थे।

बता दें कि यह कार्रवाई आलोक कटियार द्वारा पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद की गई है। दो बार ईडी के छापा पड़ने और भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद भी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को बिलासपुर जिले का प्रभार दिया गया।

बता दें कि जल जीवन मिशन योजना 2024 सितंबर तक पूरा होना है, जबकि टेंडर घोटाला होने के बाद यह योजना अब अधर में लटक गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एमडी आलोक कटियार का कहना है कि इस मामले में जो भी सम्मिलित पाए जाएंगे सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  युद्ध में मिली जीत या शिकार के बाद बगैर वाद्य यंत्रों के नागा आदिवासी करते हैं माकू हिमीशी डांस... देखें तस्वीरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।