रायपुर। बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत नेल्सनार से सक्रिय दस भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। बगावत के बीच भाजपा में जारी भीतर कलह बाहर आई है।

बता दें कांग्रेस में शामिल हुए इन भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक विक्रम मंडावी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस को मजबूत और विधानसभा में रिकॉर्ड जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में उदय सिंह ठाकुर, प्रभुनाथ ठाकुर, सोनदेव यादव, रमेश कड़ती, जोगा कड़ती, अंकित कड़ती, लोचन कर्मा, बलराम नाग, सुकुराम हेमला, लक्षमण नाग शामिल है। यह जानकारी कांग्रेस के जिला आईटी प्रभारी मोहित चौहान ने दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।