Big News

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। बस्तर दौरे के दौरान ओम माथुर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं। ओम माथुर ने यहां तक कि यह दावा भी कर दिया है कि बस्तर की 12 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

ओम माथुर आज बीजापुर पहुंचे जहां उनकी उपस्थिती में करीब 30 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि

बस्तर दौरे के दौरान आज ओम माथुर आज बीजापुर पहुंचे और कांग्रेस और जेसीसीजे को बड़ा झटका दे गए। यहां करीब 30 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजापुर जिले में कांग्रेस के 16 और जेसीसीजे के 14 कार्यकर्ता अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने आज भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

बीजापुर के बाद ओम माथुर दंतेवाड़ा पहुंचकर माता दंतेश्वरी से प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। भाजपा प्रदेश प्रभारी आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

See also  महाकुंभ 2025 स्पेशल; बुकिंग में तेजी, सात ट्रेनों की 5000 से अधिक सीटें हुई फुल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।