रायपुर। नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नगर पंचायत भटगांव के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इसी के साथ ही पार्टी के पूर्व एल्डरमेनों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेज दिया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे ने भटगांव में चक्काजाम किया था। इस दौरान उन्होंने भटगांव के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। विभाग में भ्रष्टाचार से आहत होकर कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। जिसके बाद इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी आने लगी हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।