कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना में आंशिक संशोधन हेतु सीएम ने केंद्रीय रेलमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रात्याशी को मिली जीत के तत्काल बाद ही सीएम भूपेश बघेल ने अपना चुनावी वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर ही खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा कर दी है।

इसी के साथ ही जालबांधा को उप तहसील बनाने की घोषणा भी उन्होंने की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की। प्रमाण पत्र मिलने के तीन घण्टे के भीतर ही जिला बनाने के वायदे को पूरा कर दिया। बता दें कि सवा तीन साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में अब तक पांच नये जिले बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में खैरागढ़ विधानसभा की जीत पर आभार प्रदर्शन के लिए नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यशोदा वर्मा को खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में शानदार विजयश्री हासिल करने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

See also  BIG BREAKING: हिमाचल दौरे से लौटते ही सीएम बघेल ने दिया ये बयान, कहा- एक दिसंबर से किसानों को मिलने वाली है सौगात, नहीं होगी पैसों की कमी

उन्होंने इस अवसर पर खैरागढ़ की जनता को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि जनादेश ने छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 56 हजार से अधिक मत मिले है। यह सब सरकार के काम-काज और जनता के विश्वास से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कहा था कि 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफी की जानी है, लेकिन हमने उसे 2 घण्टे के भीतर ही पूरा किया। खैरागढ़ को हमने 24 घण्टे के भीतर जिला बनाने का वायदा किया था। इसे हमने कांग्रेस विधायक निर्वाचित होने के तीन घण्टे के भीतर ही पूरा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ उप चुनाव में जीत छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों की जीत है। जनता ने शानदार जीत दिलाकर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खैरागढ़ के मतदाताओं के प्रति भी आभार जताते हुए उम्मीद जतायी कि विधायक यशोदा वर्मा खैरागढ़ क्षेत्र के विकास एवं जनता के लिए सजग जनप्रतिनिधि का दायित्व निभायेंगी।

See also  राजस्व में 1.63 करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाले 3 डिप्टी रजिस्ट्रार सस्पेंड, बोले मंत्री ओपी चौधरी- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।