सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Big Breaking : पूर्व मंत्री के करीबी के घर ED की रेड, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई

Big Breaking : पूर्व मंत्री के करीबी के घर ED की रेड, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। Big Breaking : भारतमाला परियोजना में हुए कथित जमीन मुआवजा घोटाले की जांच की आंच अब धमतरी जिले के कुरुद तक पहुंच गई है। सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के निवास पर दबिश दी।

मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र चंद्राकर पर भारतमाला परियोजना के तहत अलग-अलग तहसीलों में अपने करीबियों को नियम विरुद्ध तरीके से करोड़ों रुपये का मुआवजा दिलवाने का गंभीर आरोप है। सूत्रों के अनुसार, इन आरोपों से संबंधित दस्तावेज जांच एजेंसी को सौंपे गए थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार भूपेंद्र चंद्राकर ने स्वयं अभनपुर के कायाबांधा में करोड़ों रुपये का मुआवजा प्राप्त किया है। इसके अलावा, दुर्ग तहसील, पाटन तहसील, राजनांदगांव की देवादा तहसील और धमतरी की मगरलोड तहसील में भी उनके करीबियों को करोड़ों रुपये के संदिग्ध भुगतान किए जाने की बात कही जा रही है। वर्तमान में घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन