रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने 1994 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी अरुण कुमार पांडे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के मुताबिक उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF, वन्य जीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक, अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर पद पर अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट लेखा एवं लेखा परीक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ सुधीर अग्रवाल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।