बालोद : जिले के पीपरछेड़ी धान खरीदी केंद्र में मची भगदड़ से 17 महिलाओं के घायल होने का मामला गर्माता नज़र आ रहा है। एस क्रम में घटना की जाँच के लिए अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। घटना की जाँच दुर्ग के पुलिस महानिरीक्षक ओपी पाल के द्वारा की जाएगी।

Big News: पीपरछेड़ी धान खरीदी केंद्र में टोकन के लिए लाइन में लगी 17 से अधिक महिलाओं को भीड़ ने पैरों तले रौंदा, कई की हालत नाजुक, देखें वीडियो

बता दें कि धान बेचने के लिए टोकन खरीदने के दौरान धान खरीदी केन्द्र में मची भगदड़ में 17 महिलाएं घायल हो गईं थीं। सरकार ने मामले में तत्परता दिखाते हुए यह निर्णय लिया है। आज कलेक्टर, आईजी, एसपी कांफ्रेंस में सीएस अमिताभ जैन ने बालोद घटना के संदर्भ में अधिकारियों को तलब किया और दुर्ग आईजी ओपी पाल को निर्देशित किया कि वे इस घटना की और वहाँ निर्मित परिस्थियों की जांच करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।