रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने सचिवालय सेवा के सात अनुभाग अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया हैं। जारी आदेश के अनुसार, दुर्गा बघेल को उच्च शिक्षा विभाग से वित्त विभाग भेजा गया है। राजपाल बघेल का स्थानांतरण वित्त विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग में किया गया है। वीरेन्द्र मिर्चे को सामान्य प्रशासन विभाग से उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया है।

इसके अलावा, पीटर मिंज को खेल विभाग से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नूतन अजगर को चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राधेश्याम भोई को उच्च शिक्षा विभाग से जनसंपर्क विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, अलेक्जेंडर खाखा का ट्रांसफर जनसंपर्क विभाग से वित्त विभाग में किया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।