बिग ब्रेकिंग: सीनियर IPS दिनकर गुप्ता NIA के नए महानिदेशक,छत्तीसगढ़ कैडर के स्वागत दास को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी, देखें आदेश
बिग ब्रेकिंग: सीनियर IPS दिनकर गुप्ता NIA के नए महानिदेशक,छत्तीसगढ़ कैडर के स्वागत दास को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी, देखें आदेश

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1987 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता को गुरुवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 मार्च, 2024, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक एनआईए के महानिदेशक के रूप में गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वहीं एक अन्य आदेश में बताया गया कि स्वागत दास को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।

स्वागत दास 1987 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के पद पर तैनात हैं। आदेश में कहा गया है कि दास को 30 नवंबर, 2024 तक के लिए पद पर नियुक्त किया गया है, जो उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  महिला सरपंच हत्याकांड : पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, मृतका का जेठ निकला हत्यारा, वजह जानकर चौंक जायेंगे आप…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।