Big Breaking: शासन ने जारी किया आदेश... एक भी एक्टिव मरीज मिला तो पूरा वार्ड बनेगा कंटेनमेंट जोन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक ही दिन में 106 नये मरीज के बाद सरकार अब हरकत में आ गयी है। आज चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टर की वीडियो कांफ्रेंसिंग ली और नये वैरिएंट ओमिक्रान के मद्देनजर सभी कलेक्टरों को निर्देश दिये।

सरकार का कहना है कि अभी प्रदेश में ओमीक्रॉन संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला है। मगर पॉजिटिविटी दर .01 से बढ़कर .04 फीसदी हो चुकी है। जो कि चिंता का विषय है।

पढ़ें आदेश

इसे देखते हुए सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि जिस भी गांव में एक भी पॉजिटिव मरीज है, उसे कटेनमेंट जोन बनाया जाये, उसी तरह शहरी इलाकों के वार्डों में भी अगर कोई एक भी संक्रमित मिलता है, तो उसे भी कंटेनमेंट जोन बनाया जायेगा। पॉजिटिव मरीज के कांटेक्स ट्रेसिंग में सख्ती के निर्देश दिये गये हैं। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये लोगों को रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रखने के भी निर्देश कलेक्टरों को प्रमुख सचिव ने दिए हैं।

See also  देश में ओमिक्रॉन के अब तक 41 मामलों की पुष्टि, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज

मरीजों को हर हाल में 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं विदेश यात्रा से आये लोगों को भी होम क्वारंटीन में तब तक रखा जायेगा, जब तक उनकी जिलों में करायी गयी रिपोर्ट ना आ जाये। कलेक्टरों को इस बात का भी निर्देश दिया गया है रेल, हवाई और सड़क मार्ग से दूसरे राज्यों से आने वालों लोगों की सीमावर्ती सड़क पर ही कोरोना जांच की व्यवस्था की जाये। विदेश से आये लोगों की जांच सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाना जरूरी कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।