Chhattisgarh Big Breaking : खैरागढ़ उपचुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। रविवार की सुबह हैकरों ने ट्विटर अकाउंट हैक कर प्रोफाइल पिक्चर बदल दी। इसकी पुष्टि अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी (Shikha Rajput Tiwari) ने की है।

जिसके बाद करीब 11.15 साइबर सेल (Cyber cell) की टीम के द्वारा अब अकाउंट रिस्टोर किया गया। पुराने ट्वीट्स समाचार लिखे जाने तक नहीं दिख रहे हैं। 30 हजार से ज्यादा बग्स आ गए हैं। ट्विटर की टीम के सहयोग से पुराने ट्वीट्स को रिस्टोर किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अकाउंट हैक

दरअसल, बदली गए प्रोफाइल पिक्चर को देख ऐसा लग रहा है कि क्रिपटो से जुड़े गैंग ने ट्विटर अकाउंट हैक किया है। पुलिस की साइबर सेल को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर लिया है। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है। इससे पहले छत्तीसगढ़ मुख्य चुनाव अधिकारी की तरफ से वोटर्स के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था।

See also  कोरोना से बढ़ रही मौतों ने डराया, एक ही दिन में 23 संक्रमितों की मौत, 4914 नए मरीजों की हुई पहचान

इससे पहले भी देश में कई बड़े ट्विटर अकाउंट हैक हो चुके है। शासकीय कार्यलय और नेताओं के अकाउंट कई बार हैक हो चुके हैं। हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था और हैकरों ने ट्विटर पर क्रिपटो करेंसी के मुद्दे पर कई ट्वीट किए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।