राजधानी पहुंचे कांग्रेस के बड़े नेता विजय जांगिड़, एयरपोर्ट पर कहा- ज्ञानी जैल सिंह से लेकर मुझ तक...

रायपुर। राहुल गांधी की ससद सदस्यता खत्म होने के बाद से कांग्रेस केंद्र के खिलाफ पूरे देश में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि इसके विरोध में 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भारत सत्याग्रह आंदोलन शुरू हो रहा है।

जिसमें ब्लॉक स्तर तक प्रेस कांफ्रेस से लेकर रैली का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ में आंदोलन कार्यक्रमों पर नजर रखने एआईसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज छत्तीससगढ़ प्रवास पर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि इस मुद्दे पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

आज से प्रदेश के हर जिले में शुरू हुआ प्रेस कांफ्रेंस का कार्यक्रम इस आंदोलन के लिए जमीन तैयार करेगा। ओबीसी के कथित अपमान के मुद्दे पर विजय जांगिड़ ने कहा कि राहुल गांधी के बयान में ओबीसी कहां आ गया।

उन्होंने ओबीसी के लिए तो कुछ कहा ही नहीं था। यह सब भाजपा की चाल है, और उसे बेनकाब करने के लिए ही कांग्रेस पार्टी जनता तक जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडल कमिशन से पहले ज्ञानी जैल सिंह से लेकर खुद उन तक, दर्जनों बड़े नेता और पदाधिकारी ओबीसी वर्ग सेआए हैं। ओबीसी वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ही पहुंचाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।