बीजेपी नेता

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने तय किया है कि सभी जिलों के अध्यक्षों के पदों पर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। इस निर्णय के तहत किसी भी वर्तमान जिलाध्यक्ष को दोबारा जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।

छत्तीसगढ़ भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश संगठन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए तैयार किए गए जिलाध्यक्षों के पैनल पर गहन चर्चा हुई। माना जा रहा है कि सभी जिलों के लिए नाम तय कर लिए गए हैं।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय और केंद्रीय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।