Bilaspur ASI Suspend: ASI निलंबित, NTPC के कर्मचारी के जहर खाने के मामले में प्रताड़ना का आरोप
Bilaspur ASI Suspend: ASI निलंबित, NTPC के कर्मचारी के जहर खाने के मामले में प्रताड़ना का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह बिलासपुर, मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी समेत कई इलाकों में इनकम टैक्स की टीमों ने एक साथ दबिश दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर की गई है, और पूरा मामला साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) से जुड़ा बताया जा रहा है।

सुबह करीब 8 बजे चिरमिरी के पोड़ी नवापारा में SECL के ओपन कास्ट खदान के मैनेजर रविशंकर चक्रधारी और मनेंद्रगढ़ में चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष गुप्ता के घर IT टीम पहुंची। चार गाड़ियों में आई टीम ने दोनों घरों को चारों ओर से घेर लिया और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अलावा बिलासपुर में भी आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर रेड पड़ी है। छापेमारी को लेकर इनकम टैक्स विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अधिकारी जांच पूरी होने तक मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से इनकार कर रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।