रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में इनकम टैक्स (आईटी) विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में राइस मिलर्स समेत विभिन्न व्यापारियों के ठिकानों पर जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, टैक्स चोरी की आशंका के चलते यह छापेमारी की गई है।

सत्यम बालाजी ग्रुप पर कार्रवाई

रायपुर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर सुबह से छानबीन शुरू की। दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, जिससे संभावित टैक्स चोरी का पता लगाया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, आईटी टीम ने रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक और जवाहर मार्केट स्थित व्यापारियों के आवास और कार्यालयों में दबिश दी है। बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी जांच कार्य में लगे हुए हैं। फिलहाल जांच जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।