निलंबित

टीआरपी डेस्क। स्कूल शिक्षा मंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने के बाद एसपी लाल उमेंद सिंह ने 6 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक इन जवानों पर शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान लापरवाही का आरोप है। जानकारी मिली है कि एक आरक्षक शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचा था। इस दौरान वह गाड़ी से गिर गया। वहीं एक आरक्षक बिना हथियार के सादी वर्दी में पहुंचा था। इसके अलावा दो आरक्षक ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर पाए गए। इस तरह की लापरवाही से कवर्धा जिले की पुलिस की छवि खराब हुई है। जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।

सस्पेंड हुए आरक्षक

प्रधान आरक्षक 143 मेघनाथ सेवता, आरक्षक 923 झम्मन सिंह धुर्वे, आरक्षक 161 रामविलास आडिले, आरक्षक 721 नेमसिंह धुर्वे रक्षित केंद्र कवर्धा समेत ड्यूटी लगाने वाले मददगार आरक्षक 786 संजय सिंह और आरक्षक 724 रूपेश पांडेय रक्षित केंद्र कवर्धा को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान सभी आरक्षकों को नक्सल प्रभावित कैंप कुण्डपनी में सेवा देनी होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।