बड़ी खबरः 1000 अतिथि शिक्षक हुए बेरोजगार, नौकरी से हटाने स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
बड़ी खबरः 1000 अतिथि शिक्षक हुए बेरोजगार, नौकरी से हटाने स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। अभी-अभी छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग ने 1000 अतिथि शिक्षकों को नौकरी से हटाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग, अतिथि शिक्षक की जगह नियमित शिक्षकों की पदस्थापना करेगी। चुनाव से पहले ही इन्हें नियमित करने का वादा किया किया था। जो अब पूरा किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार अब अतिथि शिक्षक 31 मार्च तक ही नौकरी कर पाएंगे। वहीं 1 अप्रैल से नियमित शिक्षकों की पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि 2017-18 में करीब 2500 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ती की गई थी।

वहीं 300 अतिथि शिक्षकों को हटाने के बाद अब 1000 को हटाने का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है। इस आदेश के बाद विद्यामितान संघ ने सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि आज हम सरकार के आदेश से बेरोजगार हो गए। अगर सरकार का यही रवैया रहेगा तो आगे चलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

See also  बेमियादी हड़ताल का फैसला वापस लेने से प्रदेश के दफ्तरों और स्कूलों में लौटी रौनक
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।