रायपुर। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज रायपुर दौरे पर आने वाले हैं। आज छत्तीसगढ़ को 76 हजार करोड़ की सौगात मिलने जा रही है। इस दौरान पीएम मोदी एक बड़ी सभा भी करने वाले हैं। प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अन्य जिलों से भी आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आ रही एक बस सड़क हादसा का शिकार हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से सभा में लोगों को लेकर आ रही बस रतनपुर के बेलतारा के पास ट्रेलर से टकरा गई। इस बादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत 12 लोग घायल हो गए हैं।

बता दें कि यह बस अंबिकापुर से राजधानी रायपुर आ रही थी। इसी दौरान बेलतरा के पास हाइवे में एक हाइवा ने बस को जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस में 40 लोग सवार थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।