बड़ी खबरः सफ्ताह भर पहले घर से छुट्टी मनाकर वापिस लौटे सीआरपीएफ अधिकारी ने की आत्महत्या

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। सीआरपीएफ अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक नागालैंड के रहने वाले वलंग, कोबरा 206 बटालियन में इंस्पेक्टर पद पर थे तैनात।

सीआरपीएफ अधिकारी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बुर्कापाल कैम्प में तैनात थे। ऐसी जानकारी मिली है कि वलंग सफ्ताह भर पहले ही घर से छुट्टी मनाकर वापस लौटे थे। इधर एसपी सुनील शर्मा ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में सीआरपीएफ अधिकारी वलंग को श्रद्धांजलि दी गयी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।