छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास दिल्ली की तरह ही आधुनिक एयरोसिटी बनेगी। CM भूपेश बघेल ने दिए अधिकारियों को ऐरोसिटी के विकास के लिए जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास दिल्ली की तरह ही आधुनिक एयरोसिटी बनेगी। CM भूपेश बघेल ने दिए अधिकारियों को ऐरोसिटी के विकास के लिए जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इतना ही नहीं रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या भी बढ़ाने का प्रस्ताव भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए दूसरे रनवे के लिए राज्य सरकार आरक्षित करेगी भूमि। केंद्र से अनुमति के लिए जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए कई निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण नियमितीकरण में तेज़ी लाई जाए। इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। जनता को सीधा लाभ पहुंचाने हेतु लाया गया है क़ानून। इसके लिए वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर लगाए जाएं कैंप का आयोजन किया जाए। सीएम ने अवैध कॉलोनाइजर पर करें सख़्त कार्यवाही करने कहा। जरूरत हो तो एफ़आईआर दर्ज की जाए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।