बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच का सामना कर रहे पूर्व ब्यूरोक्रेट अमन सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। अमन सिंह की ओर से दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर ली गई है।

बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद अब अमन सिंह को EOW गिरफ्तार नहीं कर सकती है। जस्टिस राकेश मोहन की बेंच ने पहले ही इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसले को रिजर्व कर लिया था। और आज उन्होंने ने इस मामले में अपना जजमेंट सुनाया।

सोशल एक्टिविस्ट उचित शर्मा ने अमन सिंह और यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए ACB, EOW में शिकायत किया था। शिकायत के आधार पर ही ACB, EOW अपनी कार्रवाई शुरू की थी।

इस कार्रवाई के खिलाफ अमन सिंह और यास्मीन सिंह ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं प्रस्तुत की थी। हालांकि अभी भी अमन सिंह को हाईकोर्ट के इस फैसले से अमन सिंह को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। मगर मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

See also  मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी कांग्रेस, कानूनी सलाह लेने में जुटे नेता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।