टीआरपी डेस्क। बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ शासन लिखी एक गाड़ी में बैठे अधिकारी की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि रायपुर की डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के भाई-भाभी के कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में डिप्टी कलेक्टर के भाई असिस्टेंट डीईओ विष्णु साहू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि रायपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के भाई विष्णु साहू दो माह पहले ही असिस्टेंट डीइओ के पद पर बिलासपुर में पदस्थ हुए थे। वह पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान हिर्री NH में सामने से आ रहे किसी वाहन सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनबैलेंस होकर खंभे से टकराते हुए पलट गई। वहीं मृतक की पत्नी को गंभीर अवस्था में सरगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।