बड़ी खबरः भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने भूपेश बघेल जम्मू-कश्मीर हुए रवाना

रायपुर। राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले साल 7 सितंबर से जारी भारत जोड़ो यात्रा का कल सोमवार को अंतिम दिन है। इस यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जम्मू-कश्मीर रवाना हो गए हैं।

सीएम भूपेश बघेल कल जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे, रवानगी से पहले सीएम ने पत्रकारों से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कल समापन है, जिसमें हिस्सा लेने जा रहा हूँ।

बता दें कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 145 दिनों में 3,970 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुकी है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से होते हुए वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में अपने आखिरी चरण में है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।