रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किसानों से पहला वादा किया है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि
कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे.

बता दें कि आज सीएम बघेल सक्ति जिले के ग्राम जेठा के दौरे पर हैं। यहां आयोजित एक आम सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने मंच से कहा कि इस बार सरकार बनी तो फिर से किसानों का ऋण माफ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ तीनों विधानसभा के प्रत्याशी मौजूद थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  हंसपुर हत्याकांड : जेल में बंद SDM को पुलिस रिमांड पर लेकर हो रही है पूछताछ,  कई अहम खुलासे होने की उम्मीद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।