बड़ी खबरः राजधानी रायपुर की बड़े व्यापारी के साथ हुई बड़ी लूट, लहूलुहान कर भागे लूटेरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लूटपाट की घटना सामने आयी हैं। शहर के माना इलाके में व्यापारी से 50 लाख रुपए की लूट के वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार माना में आज देर रात लुटेरों ने व्यापारी का रास्ता रोकर पहले मार पिट की फिर एक्टिवा गाडी में रखे 50 लाख रुपए को लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद माना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जो इस मामले की जांच में जुट गई है। देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आये और उसका रास्ता रोक लिया।

इस दौरान एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। जब रकम नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी पर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।