गढ़चिरौली में पुलिस नक्सली एनकाउंटर , दो माओवादी ढेर
गढ़चिरौली में पुलिस नक्सली एनकाउंटर , दो माओवादी ढेर

टीआरपी डेस्क। बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। मुठभेड़ में लापता जवान राजेश्वर कुमार मनहास का अपहरण कर लिया गया है। CRPF का जवान राजेश्वर कुमार पिछले तीन दिनों से नक्सलियों के कब्जे में है। तर्रेम मुठभेड़ के बाद से ही राजेश्वर की जानकारी सामने नहीं आ रही थी।

बता दें कि 3 अप्रैल को बीजापुर के तर्रेम इलाके में नक्सली मुठभेड़ हुआ था, मुठभेड़ के बाद से ही 23 जवान लापता हो गये थे। कल लापता 23 जवानों में से 22 जवानों का शव मिल गया था। राजेश्वर मनहास जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं।

CRPF कोबरा बटालियन का जवान राजेश्वर सिंह मनहास का कोई पता नहीं चल पा रहा था, जिसके बाद से ही अपहरण की आशंका हो गयी थी। खबरें ये भी आयी थी कि कल ही देर शाम नक्सली कमांडर हिड़मा ने बीजापुर के एसपी कमललोचन कश्यप को भी फोन कर जवान के किडनैप करने की जानकारी दी थी।

See also  43 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, SP और CRPF के अधिकारी के सामने किया आत्मसमर्पण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।