बड़ी खबरः सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा नेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक शुक्ला और किशोरी साहू सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अभिषेक शुक्ला के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता गुरुर में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। तभी गुरुर से बालोद की तरफ तेज रफ्तार आ रही बोलेरो वाहन ने भाजपा नेताओं की कार को सामने से टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिकी उपचार के बाद अभिषेक शुक्ला को रेफर कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।