CG VIDHANSABHA

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। आज पहले दिन आरक्षण के मुद्दे को लेकर दोनों पार्टियां एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाने में लगी रही। वहीं हंगामे की वजह से विधानसभा का सत्र फिलहाल कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आपको बताते चलें कि सत्र स्थगित होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के विधायक सदन से बाहर निकले और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरक्षण विरोधी सरकार होने का आरोप लगाया, तो वही कांग्रेस पार्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे के साथ बीजेपी को आरक्षण विरोधी बताया।

आपको बता दें कि आरक्षण के विषय को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जन अधिकार रैली निकाली है। कांग्रेस का दावा है कि 1 लाख से अधिक लोग इस रैली में शामिल होने वाले हैं। 2 दिसंबर 2022 को सदन में आरक्षण संसोधन विधेयक पारित हुआ था, उसके बाद यह विधेयक राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिये गया था। मगर अभी तक आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल के दस्तखत नहीं हो सके हैं। जिसके बाद से ही प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है।

See also  अंतागढ़ टेप कांड/ रमन सिंह ने मुझे बुरी तरह ठगा, नाम वापस न लेने पर दी गई एनकाउंटर करने की धमकी- मंतूराम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।