रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय के महानदी भवन में आयोजित की गई है।

बैठक में कई अहम नीतिगत फैसलों पर चर्चा की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार बांग्लादेश से आए अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान शुरू करने की तैयारी में है। इस मुद्दे पर आज की कैबिनेट बैठक में विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही, इसके लिए गठित की जाने वाली विशेष टास्क फोर्स के कार्यदिशा और रूपरेखा पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछली बैठक में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में बर्खास्त किए गए 2621 बीएड शिक्षकों को पुनः नियुक्त करने का बड़ा फैसला लिया था। इन्हें सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘ग्रामीण बस सेवा योजना’ शुरू करने को भी मंजूरी दी गई थी।

See also  Mrs India One in Million Competition : छत्तीसगढ़ की नैना ने जीता मिसेस फिट का खिताब

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।