रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में सभी मंत्री शामिल हैं। बता दें कि इस कैबिनेट मीटिंग के दो दिन बाद 24 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।

सत्र से ठीक पहले हो रही यह मीटिंग अहम मानी जा रही है। इससे पहले अंतिम बैठक निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले हुई थी। इस बैठक में बजट से जुड़े प्रपोजल पर मंत्रियों की सहमति लेकर इसे सदन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस बैठक में नई भर्तियों, प्रदेश में किसानों से जुड़ी नई योजनाएं, माइनिंग फंड के प्रयोग, जलापूर्ति की योजनाओं से जुड़े मसलों पर फैसला लिया जा सकता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।