टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री गुरू रूद्र कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद के एआईजी अस्पताल रेफर किया किया गया है। शनिवार को स्टेट प्लेन से मंत्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि इससे पहले उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था। मंत्री गुरु रूद्र 6 दिन से अस्पताल में भर्ती थे।

वहीं कल विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेताओं ने फोन करके उनका हाल जाना। ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।