बड़ी खबरः किसानों से अधिक मात्रा में धान खरीदी करने वाले केन्द्र प्रभारी निलंबित, FIR के निर्देश

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती विकासखंड के मसानियाखुर्द सहकारी समिति के खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल द्वारा किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेने की शिकायत में निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।

कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर प्रभारी उप पंजीयक ने आशुतोष जायसवाल को निलंबित करने और एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को दिए। इसी प्रकार एक और प्रकरण में नवागढ़ विकासखंड के मिस्दा सहकारी समिति के खरीदी प्रभारी शिवशंकर साहू को भी किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेने और कंकड़ और मिट्टीयुक्त धान दबाव पूर्वक मिलर्स को दिए जाने के आरोप में खरीदी प्रभारी को निलंबन करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को दिये थे। प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा मसनियाखुर्द समिति के खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल और नवागढ़ विकासखंड के मिस्दा समिति के धान खरीदी प्रभारी शिव शंकर साहू के खिलाफ निर्धारित मात्रा से अधिक धान खरीदने का आरोप सही पाये जाने पर यह कृत्य धान खरीदी नीति वर्ष 2021-22 के विपरीत होने के कारण उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल और शिव शंकर को तत्काल निलंबित करने तथा उनके खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए गए है।

See also  Cocaine Smuggling in Raipur : पुलिस के रेडार में कई रईसजादे, मोबाइल से डिलीट हुए डाटा खंगाल रही पुलिस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।