रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। शंकर नगर क्षेत्र में एक माइनिंग कंपनी के ठिकानों पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central GST) विभाग की टीम का छापा पड़ा है। यह छापेमारी कर चोरी और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की गई।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान के माइनिंग कंपनी के कार्यालय और गोदामों में महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार माइनिंग कंपनी के खिलाफ बड़ी मात्रा में जीएसटी भुगतान में अनियमितता और फर्जी बिलिंग के जरिए कर चोरी के आरोप हैं। इस छापेमारी में अब तक कुछ अहम दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है, जो जांच को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। बता दें कि फिलहाल तक जीएसटी विभाग ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

See also  CG NEWS : भूपेश बघेल से भतीजों ने पूछा- घर पर कका कि चलती है, या काकी की…. मिला य​ह जवाब

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।